रेलवे के दस्तावेज जलने के साथ फैक्ट्री में 40 लाख का नुकसान

जोधपुर, शहर में धुलंडी के दिन रेलवे वर्कशॉप और एक कार्टन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में एक तरफ रेलवे वर्कशॉप में रखे दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए तो दूसरी तरफ  फैक्ट्री में 35-40 लाख का माल जलकर नष्ट हो गया। करीबन एक दर्जन से ज्यादा गाडिय़ां इन आग को बुझाने में लगी रही।

Heavy fire in railway workshop and carton packing factory

दमकल सूत्रों के मुताबिक रेलवे वर्कशॉप में रविवार की अपरान्ह में आग लगने की सूचना मिली। इस पर नागौरी गेट, शास्त्रीनगर एवं बासनी से दमकल को भेजा गया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि वह बुरी फैल गई।

सीएफओ जयसिंह चारण, एएफओ हेमराज, फायरकर्मी प्रशांत सिंह, नागौरी गेट से दमकल प्रभारी दलपत कलाल, सुनील विश्रोई, विकास एवं योगेश सहित कई फायरमैन वहां पर पहुंचे। इस आग को काबू करने में छह घंटे से ज्यादा समय लगा। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। यह संदिग्ध हालात में लगना बताया जाता है। यहां पर नागौरी गेट से दो, शास्त्रीनगर से तीन एवं बासनी से दमकल को भेजा गया था।

गाडिय़ों ने कई फेरों के बाद रात को इस आग पर काबू पाया। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। उधर मंडोर फायर स्टेशन के प्रभारी अजयसिंह गहलोत ने बताया कि नौ मील मंडोर इंडस्ट्रीयल एरिया में आई एनपी रिपोइल्स एण्ड प्रोटिइनन गत्ता फैक्ट्री में आग लगी। यहां पर कार्टन पैकिंग का कार्य होता है।

आग लगने की सूचना पर प्रभारी गहलोत के साथ ही हेमेंद्र यादव, हुकमाराम, अनूपसिंह, दिलीप सिंह, अनिल, आयुष्मान, यश, आदिल एवं विनोद ने गाडिय़ों के आठ फेरों के बाद आग को छह घंटे बाद काबू पाया जा सका। इसमें करीबन 35-40 लाख का नुकसान होना बताया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026