Doordrishti News Logo

शातिर ने ठगे 4.35 लाख रुपए

फेसबुक से ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में महिला ठगी का शिकार

जोधपुर,शातिर ने ठगे 4.35 लाख रुपए। शहर के कमला नेहरू नगर अपने पीहर आई एक महिला के साथ शातिर ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उससे 4.35 लाख रुपयों की ठगी कर ली। पीडि़ता ने अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

मामला जून महिने का है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर डी सेक्टर में रहने वाली खुशबू सोनी पुत्री नंदकिशोर धूत की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

इसमें बताया कि वह जून महिने में अपने पीहर पीएफ ऑफिस के पीछे श्रीराम नगर आई हुई थी। तब उसके फेसबुक एकाउंट पर ज्यादा पैसे कमाने का मैसेज आ रखा था। इस पर उसकी बातचीत एडमिन से हुई। एडमिन ने उसे झांसे में लेकर कम पैसे लगाकर ज्यादा कमाने की बात की।

इस पर उसने एडमिन के कहे अनुसार पैसे लगाने शुरू कर दिए। मगर उसे बाद में रुपए नहीं लौटाए गए। शातिर ने 13-14 जून के मध्य उससे पहली बार में 30 हजार फिर 1.35 लाख और फिर 2.70 लाख रुपयों की ठगी कर ली। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब मामले में जांच में जुटी है।

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026