Doordrishti News Logo

जोधपुर,बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग में रिक्त सीटों की काउंसलिंग 14 को।
डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बीएससी नर्सिंग (आयुर्वेद) में बीएससी नर्सिंग (आयुर्वेद) प्रथम वर्ष सत्र 2024-25 में रिक्त सीटों पर 14 अक्टूबर को काउंसलिंग होगी।

कुलसचिव ने बताया कि बीएससी नर्सिंग में 5 सीटें रिक्त हैं। प्रवेश के इच्छुक स्टूडेंट्स को 14 अक्टूबर को कार्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बीएससी नर्सिंग (आयुर्वेद) में उपस्थिति देनी होगी।

यह भी पढ़ें – आरोपी द्वारा लोगों को ऑनलाइन गेम का शिकार बनाकर ठगी करते है।