-महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशियां मनाई
जोधपुर,बंगाली महिलाओं ने निभाई सिंदूर खेला की रस्म। बंगाली समाज की ओर से दुर्गाबाड़ी में चल रही माता की पूजा में आज सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई।
यहां बंगाली समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशियां मनाई। सिंदूर खेला की रस्म के समय विवाहित महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र की कामना की।
यह भी पढ़ें – विजय दशमी पर आरएसएस ने मनाया स्थापना दिवस
कुंवारी लड़कियां भी मनपसंद वर के लिए इस रस्म में शामिल हुईं। महिलाओं ने बंगाल का पारंपरिक नृत्य धुनुची भी किया। बच्चों से लेकर बड़े भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
महिलाओं ने माता के अगले साल फिर आने की कामना की। मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा अपने मायके आती हैं इसलिए जगहजगह पर उनके पंडाल सजाते हैं। यहां दशमी पर सिंदूर की होली खेल कर मां दुर्गा का पूजन किया जाता है।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

