Doordrishti News Logo

आरोपी का एसीपी कार्यालय पूर्व द्वारा पकड़ कर बिठाने के बाद फ्रॉडेस्ट के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस उपायुक्त आलो क श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में बोरडी वाला बेरा मगरापूंजला निवासी प्रीतम सिंह उर्फ कालू पुत्र ब्रह्म सिंह गहलोत को गिरफ्तार किया गया है। 

10 अक्टूबर को एएसआई बाबूलाल,कांस्टेबल प्रकाश, रतनलाल ने गश्त में एसीपी कार्यालय पहुंच कर मामले का पता लगाया। तब जानकारी हुई कि पकड़ा गया आरोपी प्रीतम सिंह आदि मिलकर भारतीय मुद्रा को यूएसडीटी डॉलर में कनवर्ट कर विदेशों में पैसा भेजते है और सिंडिकेट सदस्य के रूप में काम कर रहे है।

अन्य आरोपियों के बारे में दी जानकारी :- 

पकड़े गए अभियुक्त प्रीतम सिंह ने मोबाइल फोन के जरिये अपने दोस्त अभिषेक उर्फ अभि गहलोत पुत्र शेरसिंह माली निवासी बड़ले के पास महामंदिर,संजय गहलोत पुत्र दिनेश गहलोत निवासी पुनीत नगर नयापुरा मन्डोर,नरेन्द्र दर्जी निवासी अशोक कोलोनी माता का थान जोधपुर के साथ मिलकर यूएसडिटी का अवैध कारोबार कर आम लोगों के साथ ठगी व धोखाधड़ी कर रुपयों का अवैध लाभ प्राप्त करना बताया। इन लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें गई मगर वे हाथ नहीं लग पाए।

यह भी पढ़ें – दंपति व युवक पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप,केस दर्ज

मोबाइल में मिली एप्लीकेशन से हुआ बड़े फ्रॉड का खुलासा :- 

पुलिस ने प्रीतम उर्फ कालू के पास में मिले मोबाइल को चेक किया तो पता लगा कि उसने अलग अलग नामों की पांच एप्लीकेशन डाउन लोड कर रखी है। जिसे खोले जाने पर पता लगा कि उसमें 51503.85 यूएसडीटी विदेशी करेन्सी मिली।

गेम एप से कॉइन उपलब्ध करवाते फिर करते बड़ी ठगी :- 

आरोपी प्रीतमसिंह उर्फ कालू के मोबाइल फोन में बिग डेडी कैसीनो, मुम्बई फन गेम आदि एप पाए गए, जिनके बारे में प्रीतम सिंह उर्फ कालू ने पुलिस को बताया कि इन एप के माध्यम से आईडी व कॉइन उपलब्ध करवा कर लोगों के रुपये दाव पर लगा कर अवैध रुप से जुआ खिलवा कर अवैध धन लाभ प्राप्त करता है। जुआ खेलने वाले लोगों को अवैध धन की हानि पहुंचाई जाती है।

यह भी पढ़ें – दो बाइक और एक्टिवा चोरी

उसके मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग का अवलोकन किया गया तो 1669 नाम से एक कॉन्टेक्ट में मो. नं. 8824917669 सेव मिला। जिसके बारे में प्रीतम सिंह उर्फ कालू को पूछने पर अपने अवैध धंधे में साझेदार अभि उर्फ अभिषेक गहलोत के होना बताया है। 

प्रीतम उर्फ कालू के मोबाईल में व्हाट्सअप्प का अवलोकन करने पर अभि उर्फ अभिषेक के मोबाईल नम्बरों पर की गई चैटिंग में विभिन्न बैंक खातों की डिटेल पायी गयी।

देश भर मेें दो दर्जन से ज्यादा बैंक खातों की मिली जानकारी :- 

आरोपी के मोबाइल की गहन पड़ताल के बाद मालूम हुआ कि उसके द्वारा देश भर में दो दर्जन से ज्यादा बैंक खातों में लेनदेन हो रखा है और साइबर सैल पर इस बारे में शिकायतें भी दर्ज हो रखी है।

कार की तलाशी में मिले पांच लाख रूपए :- 

पुलिस ने उसके साथ जब्त की गई कार की तलाशी ली तो उसमें से एक बैग में पांच लाख रूपए मिले। कार भी उसके नाम से निकली है। इसके अलावा बैग में कई बैंकों की चेकबुकें, पास बुकें और अन्य कार्डस भी बरामद हुए है।

12 साल में 12 प्रकरण है दर्ज :- 

आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ कालू के विरुद्ध वर्ष 2008 से लेकर 2020 तक दर्ज आपराधिक मामलों का अवलोकन किया गया तो आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ कालू के विरुद्ध आर्थिक अपराध सहित अन्य धारओं में कुल 12 प्रकरण अलग अलग थानों मन्डोर,मथानिया में दर्ज होने के साथ आरोप पत्र न्यायालय में पेश होना पाया गया।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026