Doordrishti News Logo

एमबीएम यूनिवर्सिटी के कैडेट्स ने जीता स्वर्ण पदक

जोधपुर,एमबीएम यूनिवर्सिटी के कैडेट्स ने जीता स्वर्ण पदक। बेंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय वायु सैनिक कैम्प 2024 में एमबीएम यूनिवर्सिटी जोधपुर के 5 कैडेट्स ने 4 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए एयरो मॉडलिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें – प्राचार्य ने किया मेडिकल कालेज छात्रावासों का निरीक्षण

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल स्वर्ण पदक जीता,बल्कि एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कैडेट्स की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एमबीएम यूनिवर्सिटी के केयर टेकिंग ऑफिसर (सीटीओ) प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त हुई। टीम के प्रमुख कैडेट वारंट ऑफिसर (CWO) राहुल माकवाना, कैडेट सार्जेंट जयवर्धन सिंह बलोत, कैडेट सार्जेंट मनीषा,कैडेट सार्जेंट निकिता यादव और कैडेट सार्जेंट रितुराज सिंह थे।

उनकी इस सफलता पर एमबीएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो अजय कुमार शर्मा ने सभी को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026