Doordrishti News Logo

विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू-भगत की कोठी 02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन

जोधपुर,विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू-भगत की कोठी 02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन। रेलवे द्वारा आगामी दीपावली पर्व में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु सर एम. विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू-भगत की कोठी (जोधपुर)-सर एम. विश्वेश्वरया टर्मिनल (02 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में 15 अक्टूबर से संशोधन

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 06587, सर एम.विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू- भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा 25 व 30 अक्टूबर को (02 ट्रिप) सर एम.विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू से शुक्रवार व बुधवार को 17.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 12.45 भगत की कोठी पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 06588, भगत की कोठी (जोधपुर)-सर एम. विश्वेश्वरया बैंगलुरू स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर व 02 नवंबर को (02 ट्रिप) भगत की कोठी से सोमवार व शनिवार को 5 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 23.30 बजे सर एम. विश्वेश्वरया बैंगलुरू पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बनसवाडि, तूमकूर,अरसीकेरे,बीरूर,दावणगेरे, हरीहर,हावेरी,हुबली,धारवाड,लोंडा, बेलगावि,घटप्रभा,मिरज,सांगली, सतारा,पुणे,लोणावला,कल्याण, वसई रोड,वापी,सूरत,वडोदरा,अहमदाबाद,महेसाना,पालनपुर, आबूरोड,पिंडवाडा,जवाईबांध, फालना,मारवाड जं.,पाली मारवाड व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में 4 सैकण्ड एसी,15 थर्ड एसी,2 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बे होगे।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026