Doordrishti News Logo

सतर्कता पर निबंध व वॉक प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर,सतर्कता पर निबंध व वॉक प्रतियोगिता आयोजित। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – आफरी में नर्सरी तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

इसके अंतर्गत बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का उद्देश्य विषयक हिंदी निबंध तथा वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगितओं में सहायक बिजली इंजीनियर (सामान्य) पीके गुप्ता व सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया निर्णायक थे।