Doordrishti News Logo

स्लीपर बस ने राहगीर को कुचला, नहीं हुई पहचान

जोधपुर,स्लीपर बस ने राहगीर को कुचला, नहीं हुई पहचान। शहर के पुराना हाईकोर्ट रोड पर मंगलवार देर रात स्लीपर बस चालक की लापरवाही से पैदल राहगीर की मौत हो गई। वह बस से कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें – सीढिय़ों से स्लीप होकर युवक गिरा, अस्पताल में मौत

पुलिस ने बस को जब्त कर थाने भिजवाया,चालक फरार हो गया। उदयमंदिर थाने के एएसआई सुमेरसिंह ने बताया कि रात साढ़े दस बजे के आसपास पुराना हाई कोर्ट रोड पर पैदल सडक़ पार कर रहे एक राहगीर को नई सडक़ से पावटा की तरफ जा रही स्लीपर बस के चालक ने चपेट में ले लिया।

हादसे में पैदल राहगीर की मौत हो गई। उसकी उम्र तकरीबन 40-45 साल है। नीली जींस पेंट के साथ कबूतरी रंग का शर्ट पहना हुआ है। पास में पहचान लायक कोई दस्तावेज नहीं मिले है। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026