जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित कूलर के पैड बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। कूलर के पैड में लगने वाली घास ने तुरन्त आग पकड़ ली ,क्षेत्र के लोगों की ततपरता से काफी सामान बचा लिया गया। आग की तीव्रता में काफी तैयार व कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुची 2 दमकलों ने 2 घण्टे में आग काबू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रातानाडा पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक परिसर में कूलर के पैड बनाने का कार्य किया जाता है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही इन दिनों काफी बड़ी संख्या में यहां कच्चा माल व तैयार माल रखा हुआ था। सुबह अचानक कूलर के पैडों में आग की लपटें उतनी शुरू हो गई।

आग लगने की सूचना पर क्षेत्र का लोग एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया।लोगों की सामूहिक सजगता व प्रयास से काफी सामान आग की भेंट चढ़ने से बच गया। क्षेत्र के लोगों का आरोप लगाया कि आग लगते ही फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन आधे घण्टे तक नही उठाया,तबतक काफी माल जल गया। यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

