Doordrishti News Logo

प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा का निधन

नई दिल्ली,प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा का निधन। देश के प्रखात उद्योगपति टाटा संस के चेयरमैन रतन नवल टाटा का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 86 वर्षीय रतन टाटा ने बुधवार देर रात्रि मुंबई ब्रिचकैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें सोमवार को बीमारी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें – गुजरात और यूपी से पकड़े गए चार लोग,मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात्रि मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर और उद्योग जगत में शोक की लहर छा गई। बताया गया कि बुधवार को उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। दो दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही टाटा समूह,भारतीय उद्योग जगत तथा राजनीतिक क्षेत्र व आमजन में उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं थी।

इन सभी तरह के अफवाहों पर विराम लगाने के लिए 86 वर्षीय उद्योगपति ने बयान जारी कर उनके लिए चिंता करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा था कि वे उम्र से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियों लिए नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं और वेअच्छे मूड में हैं।

बढ़ती उम्र के साथ रतन टाटा कई बीमारियों से ग्रसित थे। वह 1991 में टाटा सूमह के चेयरमैन बने थे। दिग्गज उद्योगपति के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक बनाने से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी ‘टाटा संस के अध्यक्ष के पद में रह कर टाटा समूह का नेतृत्व किया।

रतन टाटा के निधन के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान जारी कर कहा कि हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं। वे वास्तव में एक असाधारण नेता थे,जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट के ढांचे को भी आकार दिया है।

वर्ष 1991 से 28 दिसंबर 2012 को रिटायरमेंट तक परिवार द्वारा संचालित समूह में एक लंबी पारी खेलने के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सर्वशक्तिमान अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2016-2017 तक शीर्ष पद पर एक और छोटे कार्यकाल में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने समूह में कुछ बड़े परिवर्तन किए गए थे। विनम्र व्यवहार के लिए विख्यात रतन टाटा फिलहाल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन थे,जिसमें सर रतन टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट के साथ ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एवं एलाइड ट्रस्ट भी शामिल हैं।

रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। प्रधान मंत्री ने एक्स पर उनके निधन के बारे में लिखते हुए श्रद्धांजलि दी।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026