Doordrishti News Logo

व्यापारी के सिर पर लोहे का पाइप मारकर 31 लाख रुपए लूटे

  • बाइक सवार बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम
  • मिलीभगत की आशंका

जोधपुर,व्यापारी के सिर पर लोहे का पाइप मारकर 31 लाख रुपए लूटे। शहर के नौ मील मंडोर एरिया में बुधवार की रात में एक व्यापारी के सिर पर लोहे के पाइप से हमलाकर बदमाश 31 लाख रुपए लूट कर ले गया। वह किसी सिलसिले मेें इतनी बड़ी रकम लेकर नौ मील पहुंचा था। इसमें मिली भगत की आशंका जताई जाती है।

रात का समय होने पर व्यापारी बाइक सवार लुटेरे का नंबर नहीं देख पाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले में खुलासे की उम्मीद जताई है। पीडि़त की तरफ से मंडोर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि नागौरी गेट स्थित दामोदर कॉलोनी राम मोहल्ला निवासी मनीष डागा पुत्र मुरलीधर डागा की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि 2 अक्टूबर की रात को उसके किसी परिचित बुधाराम देवासी जो ट्रक चालक है उसका फोन आया था। तब वह अपने घर से स्कूटी पर 31 लाख रुपए पायदान के पास में रख कर निकला था।

रात में वह मंडोर नौ मील स्थित जेसीबी फैक्ट्री के नजदीक पहुंचा था। वह स्कूटी खड़ी कर रुपयों से भरे थैले को स्कूटी की डिग्गी में रखा था। इस बीच एक बाइक सवार युवक आया और उसके सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया और गाड़ी से रुपयों का थैला लूटने का प्रयास किया। तब व्यापारी मनीष डागा ने बचाव किया, इस पर बदमाश ने फिर से लोहे का पाइप उसके सिर पर मारा और गाड़ी से 31 लाख रुपए से भरा थैला निकाल कर ले गया।

उसके चिल्लाने की आवाज पर बाद में ट्रक चालक बुधाराम देवासी और अन्य परिचित आए। उसके सिर पर काफी खून निकलने पर उसे नयापुरा सेटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार पीडि़त मनीष डागा बाइक सवार को जानता है मगर वह रात के कारण उसकी बाइक के नंबर नहीं देख पाया।

पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। इसके किसी की मिलीभगत की भी आशंका जताई जाती है। फिलहाल आरोपी के पकड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts: