मंत्री पटेल ने की सर्किट हाउस में जनसुनवाई
जोधपुर,मंत्री पटेल ने की सर्किट हाउस में जनसुनवाई। संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़िए – विधायक भंसाली ने किया लिंक रोड निर्माण कार्य की शुरुआत
परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण से आमजन को मिल रही राहत:-
पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में अंत्योदय एवं सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आमजन के कार्य नियत समय में हो इसके लिए सरकार द्वारा नियमित जनसुनवाई की जा रही है।उन्होंने कहा जन सुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करके आमजन को राहत प्रदान की जा रही है।
संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ राजकीय कर्तव्यों का निर्वहन करें
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा अधिकारी आमजन से संवाद रखकर जनहितैषी कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करें। सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग एवं औचक निरीक्षण करें।उन्होंने कहा अधिकारी एवं कार्मिक संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ राजकीय कर्तव्यों का निर्वहन करें।
उन्होंने जोधपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं को सुना और विश्वास दिलाया की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ त्वरित रूप किया जाएगा।जनसुनवाई में शिक्षा, सड़क,चिकित्सा,विद्युत,पेयजल आपूर्ति सहित अन्य आमजन से संबंधित समस्याओं पर सुनवाई की।
ये थे उपस्थित
जनसुनवाई के दौरान राजस्व अपील अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई, विकास अधिकारी धवा सुखराम बिश्नोई,भंवरलाल पालीवाल, खिंवराज जांगिड़,श्रवण पटेल,महेंद्र सिंह बेरू,जितेन्द्र सिंह भांडू एवं भलाराम दूदिया सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

