Doordrishti News Logo

सर्वपितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष का समापन

शहर के पवित्र जलाशयों ने सुबह से दोपहर तक चलता रहा तर्पण कार्यक्रम

जोधपुर,सर्वपितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष का समापन। आश्विन कृष्ण अमावस्या दो अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के रूप में मनाई गई। आज शहर के पवित्र जलाशयों में सुबह से दोपहर तक यजमानों की तरफ से सर्व पितृ का तर्पण ब्राह्मणों द्वारा करवाया गया।

यह भी पढ़ना चाहेंगे आप – ढाबे के पास में दुकान में मिली अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार

वैदिक मंत्रोचारण के साथ तर्पण कार्यक्रम पूर्ण करवाया गया। आज ही आंशिक सूर्यग्रहण भी रहा,मगर उसका जोधपुर में कोई असर नहीं था।

इस दिन भूले-बिसरे पितरों या जिनकी मुत्यु की तिथि याद न हो, उन पितरों का श्राद्ध किया गया। सर्वपितृ अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बना। सर्वार्थ सिद्धि योग का समापन तीन अक्टूबर को सुबह 6.15 बजे हुआ।
इस प्रकार दुर्लभ ब्रह्म योग का भी संयोग बना रहा।

श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन
सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन पितरों को विदाई दी जाती है इसकी वजह से इसे पितृ विसर्जन अमावस्या भी कहा जाता है। पितृ अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में लोग तर्पण करते हैे। इस दिन उन पितरों का भी श्राद्ध किया जाता है। जिनकी मृत्यु की तिथि याद नहीं हो। ऐसे लोग भी पितृ अमावस्या के दिन उनका तर्पण और श्राद्ध करते हैं।

इस दिन भोजन बनाकर कोए,गाय और कुत्ते के लिए निकाला जाता है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या तिथि पर किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने पितृ लोक लौट जाते हैं। जो लोग श्राद्ध कर्म नहीं करते हैं, उनके पितर दुखी होते हैं और अपने वंश के लोगों को शाप देते हैं। पितरों की प्रसन्नता के लिए सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026