चामुंडा माता मंदिर में भजन संध्या शुक्रवार को
जोधपुर,नवरात्रि के पावन पर्व पर कुड़ी भक्तासनी के सेक्टर 4 में युवा मंडल की ओर से चामुंडा माताजी मंदिर में शुक्रवार को एक शाम चामुंडा माताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – ड्यूटी पर गए डॉक्टर के फ्लैट में चोरों ने दिन में लगाई सैंध
इस आयोजन में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार दिनेश राणा और उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। प्रसिद्ध श्याम जोधपुरी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक श्याम सिंह ने बताया कि प्रथम बार युवाओं द्वारा इस प्रकार के आयोजन का बीड़ा उठाना सराहनीय कार्य है।
उन्होंने बताया कि भजन संध्या में सभी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल होंगे तथा विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति के सदस्य मानमहेंद्र सिंह,कुड़ी के सरपंच चंद्र लाल खावा,उपसरपंच सुरेंद्र मेवाड़ा,राजपूत विकास संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

