Doordrishti News Logo

निजी बस को रुकवाकर चालक पर किया कातिलाना हमला,दो गिरफ्तार

मावे का पार्सल लेने से चालक ने किया था इनकार

जोधपुर,निजी बस को रुकवाकर चालक पर किया कातिलाना हमला,दो गिरफ्तार। जोधपुर से भोपाल जा रही निजी बस को रुकवा कर कार में सवार होकर आए दो युवकों ने चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके एक आंख में गंभीर चोट आई।

यह भी पढ़ें – डॉ.अरविन्द माथुर संयुक्त राष्ट्र संघ के भविष्य शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटे

डांगियावास थाना पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार किया है। मावे का पार्सल भेजने की बात पर युवक बस चालक से नाराज हुए। वे दोनों मावे का पार्सल भेजने आए थे, लेकिन बिल नहीं होने के चलते चालक ने पार्सल रखने से मना कर दिया था। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स एजेंसी की एक बस जोधपुर से भोपाल जा रही थी। डांगियावास के पास से निकलने के दौरान कार में सवार दो युवकों ने बस को रुकवाई। इसके बाद दोनों ने नागौर में रूण गांव निवासी चालक ओमाराम पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार करने से उसकी दांयीं आंख में गंभीर चोट आई। हमले के दौरान दोनों ने चालक का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। लोगों ने बीच बचाव कर चालक को हमलावरों से छुड़वाया।

इसके बाद उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भेजा। बंबोर निवासी बस संचालक गणपतसिंह जाट ने थाने में जाकर पीथासनी निवासी श्यामलाल व राकेश के खिलाफ हमला व मोबाइल तोडऩे का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीथासनी निवासी श्यामलाल जाजड़ा व राकेश जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026