Doordrishti News Logo

दो राज्यों के मोस्ट वांटेड व बीस हजार के इनामी सहित 4 संदिग्ध गिरफ्तार

  • फॉर्च्युनर जब्त
  • चारों शातिर प्रवृति के

जोधपुर,दो राज्यों के मोस्ट वांटेड व बीस हजार के इनामी सहित 4 संदिग्ध गिरफ्तार। कमिश्नरेट की महामंदिर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार में घूम रहे चार संदिग्धों को पकड़ा है। वह चारों शातिर प्रवृति हैं। इसमें एक आरोपी के खिलाफ राजस्थान व गुजरात के अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज हैं और उस पर बीस हजार का इनाम भी घोषित है।

यह भी पढ़ें – रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने एमडीएमएच को रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन उपकरण किया समर्पित

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि महामंदिर चौराहा पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्युनर कार में घूम रहे चार युवकों को रुकवाया गया। उनसे जब गाड़ी के कागजात मांगे तो वह उत्तेजित हो गए। उनके पास कागजात नहीं थे। इस पर पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया और चारों युवकों सारणों की ढाणी चितलवाना जिला सांचौर निवासी सोहनलाल उर्फ भाटी पुत्र जयकिशन विश्नोई व गोपीकिशन पुत्र गंगाराम विश्नोई, मोटाणिया नगर पीएस मतोड़ा निवासी भोमाराम पुत्र भाखरराम विश्नोई और कुकावास बागोडा निवासी विजय कुमार पुत्र राजूराम को गिरफ्तार किया।

जांच में आरोपी सोहन उर्फ भाटी बीस हजार का इनामी वांटेड निकला। वह गुजरात के जूनागढ़ के पीएस वन्थाली, पीएस तालूका व क्राइम ब्रांच जूनागढ के प्रकरणों तथा राजस्थान के सांचौर थाने के तीन प्रकरणों मे वांटेड निकला।

भोमाराम पुत्र भाखरराम पुलिस थाना कुचेरा जिला नागौर के प्रकरण में अनुसंधान के लिए वांछित है। चारों बदमाश व शातिर प्रवृति के प्रतीत हो रहे हैं। उनके खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026