Doordrishti News Logo

रेस्टोरेंट,गेस्ट हाउस व नाइट क्लब में 12 बजे बाद नहीं परोसी जाएगी शराब

  • 10 बजे बाद डीजे पर भी लगी पाबंदी
  • निषेधाज्ञा आज से 30 नवंबर तक रहेगी लागू

जोधपुर,रेस्टोरेंट,गेस्ट हाउस व नाइट क्लब में 12 बजे बाद नहीं परोसी जाएगी शराब। पुलिस मुख्यालय की ओर से कमिश्नरेट में बुधवार से निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं,जो 30 नवंबर तक लागू रहेगी। कमिश्नरेट क्षेत्र में चलने वाले होटल,रेस्टोरेंट,गेस्ट हाउस,नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद न तो अनुमत नशीले पदार्थ रात 12 बजे के बाद ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाएगा और रात 10 बजे के बाद अपने परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई है।

यह भी पढ़ें – 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक व रात्रि 12 बजे के बाद कोई गतिविधि का संचालन नही होगा

सभी होटल,रेस्टोरेंट,गेस्ट हाउस, नाइट क्लब,बार,मॉल,डिस्को थेक, पब व लॉजिंग के संचालकों और मैनेजरों को पाबंद किया गया है कि वे अपने होटल में ठहरे ग्राहकों व उपभोक्ताओं के अलावा रात 12 बजे के बाद अनुमत नशीले पदार्थ उपलब्ध नहीं करवाएंगे तथा न ही इस प्रकार की किसी अन्य गतिविधियों का संचालन करेंगे। साथ ही अपने परिसर में रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं करेंगे।

डीसीपी (मुख्यालय) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि शहर की जनसंख्या करीब 20 लाख है। कमिश्नरेट प्रणाली के बेहतर संचालन के लिए यह आदेश बेहद जरूरी है। इसलिए यह आदेश जनता की सुरक्षा व मानव जीवन व लोक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं। यह आदेश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026