Doordrishti News Logo

राहगीर से बदमाशों ने लूटा मोबाइल

जोधपुर,राहगीर से बदमाशों ने लूटा मोबाइल। शहर के पावटा सी रोड पर राहगीर से बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया। इस बारे में पीडि़त की तरफ से महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – गगाड़ी नहर पर पानी पीते दो बालिकाओं की डूबने से मौत

महामंदिर पुलिस ने बताया कि लोहावट के मोतीनगर सगरानी नाडी निवासी स्वरूप राम पुत्र मूलाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शनिवार को पावटा सी रोड से पैदल निकल रहा था।

वह अपने परिचित से फोन पर बात कर रहा था। तब एक गाड़ी पर सवार होकर आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट कर ले गए।

Related posts: