Doordrishti News Logo

बाइक सवार गाय से टकराने पर घायल,अस्पताल में मौत

जोधपुर,बाइक सवार गाय से टकराने पर घायल,अस्पताल में मौत। शहर के सारण नगर ब्रिज के पास में एक बाइक सवार युवक गाय से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एमजीएच मेें भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – वैष्णव समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

इस बारे में उसके भाई की तरफ से माता का थान पुलिस थाने रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। माता का थान पुलिस ने बताया कि पहाडग़ंज द्वितीय में रहने वाला दीपक पुत्र बालाराम देवासी अपनी बाइक लेकर सारण नगर ब्रिज से निकल रहा था।

तब वह अचानक से एक गाय से टकरा गया और बुरी तरह घायल हो गया। जिस पर उसे एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई दिनेश देवासी ने मामला दर्ज करवाया है।

Related posts: