Doordrishti News Logo

टॉप टेन में वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक के साथ की थी धोखाधड़ी

जोधपुर,टॉप टेन में वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने टॉप टेन में वांटेड चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बैंक से धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। फर्जी दस्तावेज लगाकर यह धोखाधड़ी की गई थी।

यह भी पढ़ें – आफरी में शोध परामर्शी समूह की बैठक आयोजित

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि 02 नवंबर 23 को परिवादी एयू स्माल फाईनेस बैंक लिमिटेड जरिये अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता प्रदीप बोहरा पुत्र एसके बोहरा ए 41-42 कृष्णा भवन हनुमत विहार राईका बाग जोधपुर राजस्थान का अप्रार्थीगण तरूण जिंदल के स्वामित्व की जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी पट्टा 07 अगस्त 2018 खसरा संख्या 176/74 भूखण्ड संख्या 88. ग्राम चौपासनी जोधपुर कुल माप 211.66 वर्गगज की अचल सम्पत्ति को बैंक के पास बंधक रख कर वित्तीय सुविधा प्राप्त की गई।

इसी प्रकार दिसम्बर 2020 में बैंक से गन्नी एन्टरप्राइजेज जरिये प्रोपराइटर संदीप प्रेम नगर खेमा का कुआ,पाल रोड द्वारा जरिये ऋणि एवं संदीप बंसल पुत्र वासुदेव बंसल प्रेम नगर खेमा का कुआ पाल रोड, द्वारा जरिये सहऋणी ने राशि 12,00,000 रूपये का ऋण जरिये ऋण एक खाता संख्या से अपने व्यावसायिक कार्य के लिए ऋण स्वीकृत करवा कर प्राप्त किया था।

प्रकरण में एक आरोपी सुभाषचन्द को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया था। प्रकरण में वांछित आरोपी संदीप बंसल जो विगत लम्बे समय से अपनी उपस्थिति छुपा कर फरार था जो थाना का टॉप 10 वाण्टेड अपराधी होने से तलाश कर गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed