Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी

जोधपुर,विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी। शहर में दुपहिया वाहन चोरी का सिलसिल नहीं थम रहा है। कमिश्ररेट में अलग अलग स्थानों से वाहन चोरों ने कई गाडिय़ां गत पिछले चौबीस घंटों में पार कर ली।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में मूलत : फलोदी के भींयासर हाल मिल्क मैन कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र भंवरलाल मेघवाल ने पुलिस को बताया कि पर्ल इंटरनेशनल गार्डन के पास से उसकी उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह मधुबन हाऊसिंग बोर्ड निवासी मयुर ठाकुर पुत्र चन्द्रकांत ठाकुर ने चौहाबो पुलिस को बताया कि पाल बालाजी मंदिर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

यह भी पढ़िए – सूने मकान से चोर सैनेट्री का सामान चुरा ले गए

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी देवेन्द्र देवड़ा पुत्र रामगोपाल देवड़ा ने पुलिस को बताया कि वह अशोक उद्यान आया था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। सरदारपुरा पुलिस के अनुसार शिवालिक कॉम्पलैक्स के पीछे मालियों की गली कुम्हारों के मंदिर के पास रहने वाले राजेन्द्र पुत्र घेवर चंद प्रजापत की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।

इसी तरह महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में सुभाष चौक रातानाडा निवासी मेहताब हुसैन पुत्र अब्दुल शहीद ने पुलिस को बताया कि सुनिता मोटर्स के सामने महामंदिर क्षेत्र से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

इधर सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में अंबेडकर नगर काली बेरी सूरसागर निवासी प्रवीण पुत्र नरसिंह ओढ ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। बोरानाडा पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद असफाक की बाइक एक कॉलेज के पास से चोरी हो गई।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026