Doordrishti News Logo

स्पा सेंटर पर पीटा एक्ट और अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने की कार्रवाई

हुक्का बार 10-10 चिलम और पाइप व फ्लेवर बॉक्स किए बरामद

जोधपुर,स्पा सेंटर पर पीटा एक्ट और अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने की कार्रवाई।जिला पश्चिम की विशेष टीम ने तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। जिसमें एक स्पा सेंटर और दो अवैध हुक्का बार शामिल है। तीनों जगहों से पुलिस ने करीब 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें से हुक्का बार में पकड़े गए युवकों को गिरफ्तारी के बाद पाबंद किया। जबकि पीटा एक्ट में पकड़े गए महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – गणपति विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह और डीसीपी (पश्चिम) राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर एडीसीपी (पश्चिम) निशांत भारद्वाज के सुपरविजन में शहर में में संचालित हो रही कई होटल व कैफे में अवैध गतिविधियों की जानकारी पर पश्चिम पुलिस की स्पेशल टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस की स्पेशल टीम ने शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर में क्रिस्टल थाई स्पा सेंटर पर पीटा एक्ट की कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने हरियाणा भिवाड़ी के सुल्का निवासी सतीश कुमार जाट व एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसी तरह प्रताप नगर थाना पुलिस ने में संचालित होने वाले हार्ट लैंड कैफे पर की।

यहां से पुलिस ने 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यहां पुलिस ने सभी को हुक्का संचालन नहीं करने को लेकर पाबंद किया है। पुलिस ने तीसरी कार्रवाई सूरसागर रोड स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल में की। यहां पुलिस ने तीसरी मंजिल पर दो युवकों ने दस हुक्के व काफी मात्रा में फ्लेवर का सामान बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने यहां से कुल 9 युवकों को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026