Doordrishti News Logo

बिरला व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री में घुसे आतंकवादी!

पुलिस ने मॉक ड्रिल से जांचा रेस्पॉन्स टाइम

जोधपुर,बिरला व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री में घुसे आतंकवादी!। बोरूंदा थाना क्षेत्र में बिरला व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार शाम को एक गाड़ी में सवार पांच आतंकवादी घुस गए। इस सूचना पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते हुए पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में पता चला कि यह महज एक मॉक ड्रिल थी। इस पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

यह भी पढ़ें – हैड इंजरी में सहायक नवीन तकनीकों पर मंथन

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शाम 4.35 बजे बोरून्दा थानाधिकारी को पुलिस कन्ट्रोल रूम से फोन आया जिसमें बताया कि एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में पांच लोग सवार होकर बिरला व्हाइट खारिया खंगार फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड से झगड़ा करते हुए अंदर घुस गए है और फैक्ट्री में घुसकर फायरिंग की है। इसमें तीन लोग घायल हो गए है।

आतंकवादी गाड़ी छोड़ कर फैक्ट्री में कहीं छुप गए है। थानाधिकारी बोरून्दा देवकिशन मय टीम मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को हालात बताए। क्यूआरटी टीम, फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहां पता चला कि यह एक मॉक ड्रिल थी जिससे संबंधित विभागों की रेस्पॉन्स टाइमिंग जांच गई।

इसके पश्चात जिला स्तरीय अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत प्रभावी कार्रवाई करने,अपराध नियंत्रण,अवैध हथियार व मादक पदार्थो के विरूद्व अधिक से अधिक कार्रवाई करने, सक्रिय टॉप 10 अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए।

एसपी ने जिले में घटित होने वाले अपराधों की समीक्षा की जिसमें जिले की पैंडेसी,आईटीटीएसओ/सीसीटीएनएस व अपराधिक तुलानात्मक आंकड़े,पैण्डिंग प्रकरणों के साथ सड़क दुर्घटना और चालान की स्थिति की थानेवार समीक्षा की गई।

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026