Doordrishti News Logo

बैंक मैनेजर के घर तीसरी सैंध,ढाई लाख के जेवर और नगदी चोरी

  • फुटेज में दिखे नकबजन
  • दरवाजे का ताला और कुण्डी तोड़ी

जोधपुर,बैंक मैनेजर के घर तीसरी सैंध,ढाई लाख के जेवर और नगदी चोरी। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 8 में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर ढाई लाख से ज्यादा के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। उनके मकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है। कुड़ी भगतासनी थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – घर में घुसकर महिला से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,लेन देन विवाद की आशंका

कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 8/213 मेें रहने वाले पीएनबी मैनेजर बसंत कुमार पुत्र उमाराम मीणा की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि दो दिन से उनका घर सूना था। 31 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोडऩे के साथ कुण्डी को तोड़ दिया। बाद में घर में प्रवेश कर अलमारी बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। वहां से साढ़े तीन तोला सोने के जेवर जिनमें मंगलसूत्र,कानों की रिंग,दो चेन,अंगुठियों के साथ 250 ग्राम चांदी के आइटम जिनमें बच्चोंं के कड़े,हांसली,पायलों की जोडिय़ां और पर्स जिनमें दस हजार की नगदी जो दसदस रुपए की गड्डियों के शक्ल में थे चुरा ले गए।

तीसर बार हुई चोरी
बैंक मैनेजर बसंत कुमार के अनुसार उनके मकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले चोर इलेक्ट्रिक वायर चुरा ले गए। दूसरी बार पानी की मोटर ले गए थे। तब भी कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराए गए।पूरे घटनाक्रम सीसी टीवी फुटेज में देखे जा सकते हैं।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026