Doordrishti News Logo

घर में घुसकर महिला से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,लेन देन विवाद की आशंका

जोधपुर,घर में घुसकर महिला से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,लेन देन विवाद की आशंका। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला के साथ घर में मारपीट किए जाने का प्रकरण सामने आया। कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मामलो में आपसी लेन देन का विवाद होने की आशंका जताई जाती है। रात तक इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था। बताया जाता है कि महिला थाने पहुंची तो वह बेहोश हो गई और उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। फिलहाल मारपीट एवं अभद्र व्यवहार को लेकर सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

यह भी पढ़ें – जिला आयोग ने खारिज कर दिया था परिवाद,राज्य आयोग ने स्वीकार की उपभोक्ता की अपील

एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है,मगर फिलहाल कोई रिपोर्ट थाने में नहीं दी गई है।आरंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया कि महिला के पति ने किसी से पैसे उधार ले रखे थे जो लेन देन का विवाद का पता लगता है।

महिला के पति द्वारा जिस व्यक्ति से रुपए लिए गए वह पहले उसके पास में नौकरी करता था,फिर नौकरी छोड़ दी थी। महिला द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। माता का थान पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारों के अनुसार महिला जब थाने पहुंची तो वह बेहोश गई थी और उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस की तरफ से गहन पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026