Doordrishti News Logo

बीकानेर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित

  • जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 31 तक हनुमानगढ़ तक ही चलेगी
  • दो अन्य प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला

जोधपुर,बीकानेर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित।उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर होने के कारण आगामी कुछ दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें – अपहरण का आरेापी फरार 5000 का इनामी गिरफ्तार

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़-बठिंडा रेल खंड के मनकासर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर होने के कारण जोधपुर से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

उन्होंने बताया कि इसके कारण ट्रेन 14721,जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस को 31 अगस्त तक हनुमानगढ़ से बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द किया गया है जिससे ट्रेन का संचालन जोधपुर से हनुमानगढ़ तक ही होगा।

इसी प्रकार ट्रेन 19225/19226, भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह 26 अगस्त से 1 सितंबर तक तथा जो 25 से 31 अगस्त तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-अबोहर- बठिंडा के रास्ते संचालित की जाएगी।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन 19107/19108,शहीद कप्तान तुषार महाजन-भावनगर टर्मिनस- शहीद कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस जो 25 अगस्त को भावनगर टर्मिनस से रवाना हुई है तथा 26 अगस्त को शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिंडा- अबोहर-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के रास्ते संचालित की जाएगी।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026