Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई

जोधपुर,मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर यात्रा के दौरान रविवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने बड़ी संख्या में आए लोगों की परिवेदनाएं सुनी एवं ज्ञापन लिए और अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक से चार किलो अफीम बरामद,गिरफ्तार

विभिन्न स्थानों से आए लोगों से मुख्यमंत्री आत्मीयता के साथ मिले और उनकी परिवेदनाओं पर शीघ्र कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर सर्विस डिलीवरी देने और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में लगातार जनकल्याण की सोच के साथ फैसले लिए जा रहे हैं। विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आमजन से जुड़ी सेवाओं को निरंतर सुगम और सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार गरीब,महिला,युवा एवं किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र का समग्र विकास हो और आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हो।

लोगों ने किया स्वागत
जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने इस वर्ष के बजट में जोधपुर जिले के लिए की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साफा,माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का भावभीना स्वागत किया।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026