Doordrishti News Logo

जोधपुर, देश के दूसरे राज्यों से राजस्थान आने वाले लोगों की आज से आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जांचने का अभियान शुरू किया गया है। गत दिनों राजस्थान सरकार ने देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह अहम निर्णय लिया था। इसमें सरकार ने दूसरे राज्यों से राजस्थान आने वालों के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया था।

जोधपुर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर यह रिपोर्ट देखी जा रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने 6 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआररिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया था। ज्ञात रहे कि देश के अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक दिन पहले ही बुधवार को राज्य में इस साल के सबसे अधिक मामले 669 सामने आए थे।

राज्य में बीते 24 दिनों में 6839 मामले अब तक आ चुके हैं। कोरोना के ये मामले जिस तेजी से बढ़ रहे है यह जनवरी में मिले कुल मामलों से भी ज्यादा हो रहे है। जोधपुर शहर में भी बुधवार को 110 नए केस मिले थे। इससे पहले गत वर्ष 31 दिसंबर को 100 से ज्यादा 109 संक्रमित मिले थे। संक्रमण लगातार जानलेवा भी बना हुआ है।  मार्च के 24 दिन में 645 मरीज मिले। इनमें से 345 संक्रमित तो 6 दिन में मिले हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026