Doordrishti News Logo

शातिर ने खाते से 13 लाख उड़ाए

  • बेटी की शादी तय करने आए आर्मी जवान का बैंक खाता हैक
  • गूगल से लिया था एसबीआई का फोन नंबर
  • रुपए विड्राल करने के लिए लगाया था कॉल

जोधपुर,शातिर ने खाते से 13 लाख उड़ाए।जम्मू कश्मीर में पद स्थापित आर्मी के एक जवान को बैंक खाता हैक कर शातिर ने उनके खाते से 12.97 लाख रूपए उड़ा लिए। वे पांच दिन के लिए बेटी की शादी तय करने के लिए छुट्टी लेकर अपने गांव जोधपुर आए थे। घटना 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच की है।

यह भी पढ़ें – 137 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान कर 32 व्यक्तियों का पर्चा ‘बी‘ भरा

इस बारे में अब महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने साइबर ठगी के इस प्रकरण में गहनता से तफ्तीश आरंभ की है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि गुलाब नगर बी आरटीओ के पास रहने वाले राजेंद्र सिंह पुत्र भैरु सिंह राठौड़ ने मामला दर्ज कराया है। इनके अनुसार वे भारतीय सेना में जम्मू कश्मीर में लगे हुए है।

वह अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए 5 दिन के छुट्टी पर आए हुए थे। इसी के लिए वह अपने बैंक खातों में जमा पैसे को निकालना चाहते थे। तब उन्होंने गूगल से एसबीआई का फोन नंबर लिया। तब एक शातिर ने उन्हें कॉल कर एक एप सेंड कर दिया। एप इंस्टाल किए जाने के साथ उनका खाता है कर दिया गया। बाद में शातिर ने कहा कि वे 20 अगस्त को बैंक जाकर अपना रूपए निकाल सकते है।

इस पर वे रातानाडा स्थित डिफेंस लैब एसबीआई शाखा पर जाकर अपना चेक देकर रूपए निकालने का प्रयास किया तो उनका खाता निल बताया गया। इस पर पता लगा कि शातिर ने उनका खाता हैक कर दिया और खाते से 12 लाख 97 हजार 764 रूपए निकाल लिए है। उनके खाते में 10 लाख रुपए सेविंग के थे और बाकी सैलरी के जमा थे। उन्हें अकाउंट से 10 लाख रुपए निकालने थे। शातिर ने अभिषेक बन कर बात की थी और खुद को बैंक का कर्मचारी होना बताया।

 

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026