Doordrishti News Logo

मकान और फैक्ट्री से सामान नगदी चोरी

जोधपुर,मकान और फैक्ट्री से सामान नगदी चोरी। जिला पश्चिम में दो स्थानों पर नकबजनों ने सैंध लगाकर वहां से हजारों का सामान पार कर लिया। फैक्ट्री और मकान में यह चोरियां हुई है।

विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में कुड़ी हाऊसिंग बोर्ड निवासी सुरेश चौधरी पुत्र प्रेमप्रकाश चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसकी सालावास में एक स्थित एक फैक्ट्री के ताले तोडक़र अज्ञात नकबजनों ने वहां रखा मशीनरी सामान आदि चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब अज्ञात चोरों की तलाश आरंभ की है।

इसे भी पढ़िए-ड्राई डे पर शहर में खूब बिकी शराब, पुलिस ने नाममात्र का मुकदमा बनाया

दूसरी तरफ भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में दी रिपोर्ट में देवनारायण मंदिर के पीछे भगत की कोठी निवासी भगवान पुत्र अचलाराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके मकान में सैंधमारी करके अलमारी में रखी नकदी और मकान के दस्तावेज चुराकर ले गया।