Doordrishti News Logo

हत्या के मामले में महिला और उसके भाईयों को फंसाने का आरोप

कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

जोधपुर,हत्या के मामले में महिला और उसके भाईयों को फंसाने का आरोप। सूरसागर क्षेत्र पालड़ी पंवारा की रहने वाली एक महिला और उसके भाईयों को हत्या के झूठे केस में फंसाने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज तफ्तीश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें-राजर्षि राज वर्मा होंगे जोधपुर पश्चिम के डीसीपी

महिला का कहना है कि उसके पति और अन्नाराम नाम का शख्स साथ में काम करते थे। उसके पति का चार पांच महिने पहले देहांत हो गया था। उसके छोटे-छोटे बच्चें भी हैं। पति के देहांत के बाद अन्नाराम उस पर गलत नीयत रखते हुए जबरन शादी करना चाहता था। गत 30 जून को वह नशे में उसके घर पर आया था और गलत नीयत रखने लगा था। बाद में उसके भाईयों को बुलाकर समझा बुझाकर साथ भेजा गया था। अन्नाराम उस दौरान हुई मारपीट में घायल भी हो गया था।

उसके भाई समाज के डर से उसे पहले अस्पताल लेकर गए बाद में उसे अहमदाबाद रैफर कर दिया गया। मगर उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार महिला का कहना है कि अन्नाराम के भाईयों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मगर अब उसके भाईयों ने उसे और उसके भाईयों फंसाने के इरादे से सूरसागर थाने में गत दिनों हत्या का झूठा केस दर्ज करवाया दिया था।

पीडि़ता का कहना है कि उसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की तब उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब केस दर्ज करवाया है। अन्नाराम के भाईयों ने झूठे केस में फंसाया है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026