Doordrishti News Logo

प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

जोधपुर, राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज कश्मीर के श्रीनगर हुआ। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जोधपुर के सचिव मोहम्मद इकबाल मोयल ने बताया कि कश्मीर के श्रीनगर में 24 से 26 मार्च तक चलने वाली राष्ट्रीय सीनियर एवं मास्टर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जोधपुर के अब्दुल रज्जाक मोयल, मोहम्मद हुसैन भाटी, मोहम्मद आबिद मोयल, नसीम तथा मोहम्मद इकबाल मोयल और 27 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्री टीन, सब जूनियर तथा जूनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता हेतु जोधपुर की मोहम्मद जुबेर मोयल, कनीज फातिमा मोयल, मोहम्मद हुसैन भाटी का चयन राजस्थान टीम में हुआ है।

इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सीईओ तथा डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इकबाल खान ने बताया कि राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीनगर के इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पोलो ग्राउंड में हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जोधपुर के खिलाड़ियों का चयन राजस्थान टीम में होने पर हेल्पिंग हैंड्स संस्था के अध्यक्ष तथा समाजसेवी मोहम्मद रफीक कारवां ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026