Doordrishti News Logo

ये बांग्लादेश नहीं मोदी का भारत है-शेखावत

जोधपुर,ये बांग्लादेश नहीं,मोदी का भारत है-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न होने की बात करने वालों को दो टूक जवाब दिया। शेखावत ने कहा कि ये बांग्लादेश नहीं है,ये भारत है और ये मोदी का भारत है।

सपने में भी ऐसा सोचने वालों को उनके साथ क्या होने वाले है? उन्हें अपने आप ही समझ लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक व खलासी के साथ मारपीट कर नकदी छीनी

शेखावत शनिवार को जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बांग्लादेश में उपजे हालातों पर शेखावत ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ,वह अप्रत्याशित भी था और अस्वीकार्य भी, लेकिन भारत सरकार निरंतर उस पर दृष्टि बनाए हुए है। वहां हालात सुधरें,एक बार वापस ठीक से कानून व्यवस्था पटरी पर आए,वहां सरकार का अस्तित्व स्थापित हो। पूरा विश्व इसको बहुत गंभीरता के साथ देख रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत में बांग्लादेश जैसे हालात बन जाएंगे,ऐसी बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोगों ने इस तरह की टीका-टिप्पणियां की हैं। भारत में इस टेम्पलेट को दोहराने की बात की है। वो शायद ये नहीं जानते कि ये बांग्लादेश नहीं है,ये भारत है, और ये मोदी का भारत है। ऐसा करने वालों को अपने आप ही समझ लेना चाहिए कि उनके साथ क्या होने वाले है?

सपा सांसद जया बच्चन के राज्य सभा में किए व्यवहार और सभापति पर की टिप्पणी के संबंध में पूछे जाने पर शेखावत ने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है।आसन के प्रति सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए।सदन में आचरण और व्यवहार करते हुए कोई भी व्यक्ति अपने आचरण, व्यवहार या बोली से किसी के प्रति ठेस पहुंचाने वाली बात करे,यह भारत जैसे परिपक्व होते हुए लोकतंत्र में नितांत अस्वीकार्य है। दुर्भाग्य से इस तरह की घटनाएं जब होती हैं तो मन दुःखी होता है। शेखावत ने कहा कि अभी हमने राजस्थान विधानसभा में भी इसी तरह की घटना देखी थी। जिस तरह के शब्द का प्रयोग आसन के लिए किया गया था,वरिष्ठ नेता के द्वारा किया गया था, कोई भी व्यक्ति इसकी भर्त्सना किए बगैर नहीं रह सकेगा।

राजस्थान को स्वदेश दर्शन योजना के तहत मिले चार सर्किट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है, लेकिन एक बात सभी को समझनी होगी कि टूरिज्म संविधान की व्यवस्था के अनुरूप राज्य सरकार का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कालखंड के समय में ये सर्किट दिए गए थे। आने वाले समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में और किस तरह से टूरिज्म को बढ़ा सकते हैं उस दिशा में काम होगा। राज्य सरकार से यदि टूरिज्म को लेकर प्रस्ताव मिलेंगे तो गंभीरता के साथ में विचार भी करेंगे और उनको आगे भी बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें – पहले पुत्री से कराया दुष्कर्म का केस अब पिता पुत्री मिलकर फंसा रहे हनी ट्रेप में, 25 लाख की डिमाण्ड

जोधपुर एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक हम इस स्थिति में होंगे कि एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन कर सकें। लगभग 45% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026