तिरंगा रैली में झलका स्कूली बच्चों का उत्साह
जोधपुर,तिरंगा रैली में झलका स्कूली बच्चों का उत्साह। शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें – पहले पुत्री से कराया दुष्कर्म का केस अब पिता पुत्री मिलकर फंसा रहे हनी ट्रेप में, 25 लाख की डिमाण्ड
विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को भूंगरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों और मुख्य मार्गो से होकर वापस विद्यालय पहुंची। विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली में राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को देशभक्त और देश प्रेम का संदेश देना था। रैली से आमजन को अपने- अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने विकसित भारत के लक्ष्य,गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व,एकता और एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना कि शपथ और संकल्प लिया गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाते रहे।
यह भी पढ़ें – पंचेश्वर महादेव मंदिर का रजत जयंती महोत्सव मनाया
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार व्याख्याता गंगा सिंह, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी,वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,चंपालाल,अध्यापक,सुरेंद्र कुमार गेंवा,बाबूलाल,कालू राम, पुखराज,वरिष्ठ सहायक चंपाराम, कनिष्ठ सहायक देवेंद्र यादव,विद्यालय सहायक सूरज भारती,हरीपाल सिंह,नखत सिंह,एनसीसी कैडेट्स एवम छात्र छात्राए मौजूद थे।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

