जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र त्रिपोलिया बाजार के हरियाढाणा हवेली में बुधवार दोपहर मशीन की खरीददारी करने आया एक व्यक्ति चार मंजिला भवन की लिफ्ट से गिर गया। लिफ्ट बीच में टूट गई और वह धड़ाम से गिरा। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। हादसे में ग्राहक की मौत हो गई। पुलिस ने अब परिजन की रिपोर्ट पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। शव का गुरूवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि ओसियां का रहने वाला 48 साल का मुकेश राठी पुत्र लूणकरण राठी बुधवार को जोधपुर में मशीनरी आइटम खरीदने के लिए आया था। दोपहर में वह त्रिपोलिया बाजार स्थित हरियाढाणा हवेली में आनंद उद्योग में गया था। इसकी चार मंजिला भवन की लिफ्ट से दुकान के कर्मचारी के साथ उतर रहा था। तब लिफ्ट का तार अचानक से टूट गया और वह दोनों धड़ाम से गिर गए।
मुकेश राठी के पैर में फ्रेक्चर हो गया तथा दुकान का कर्मचारी भी घायल हो गया। तब आस पास जमा हुए व्यापारियों ने उन्हें तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घटे दो घंटे बाद मुकेश की मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसमें दुकानदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

