निजी अस्पताल में महिला मरीज के मौत पर हंगामा
जोधपुर,निजी अस्पताल में महिला मरीज के मौत पर हंगामा। शहर के रेजीडेंसी रोड पर एक निजी चिकित्सालय में आज महिला मरीज की मौत पर हंगामा हुआ। महिला को मंगलवार की रात नागौर से निजी अस्पताल में रैफर किया गया था। हंगामे की सूचना पर सरदारपुरा पुलिस वहां पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। बाद में परिजन महिला के शव को लेकर रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें – संसदीय कार्य व विधिमंत्री पटेल गुरुवार को जोधपुर आयेंगे
एसीपी पश्चिम छवि शर्मा ने बताया कि नागौर की एक महिला 25 वर्षीय चुकी देवी सांसी को नागौर से कल रात में स्टोन प्राब्लम होने पर जोधपुर रैफर किया गया था। संदेह है कि उसे एनेस्थीसिया की ज्यादा डोज दी गई थी। यहां निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कर लिया गया था। मगर महिला की बुधवार को मौत हो गई। इस पर परिजन बिफर गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। बाद में स्वयं एसीपी छवि शर्मा,सरदारपुरा पुलिस वहां पहुंची। परिजन नागौर के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे थे। जिस पर नागौर से चिकित्सक को बुलाया गया। समझाइश कर मामला शांत करवाया गया।
एसीपी शर्मा ने बताया कि समझाइश के बाद परिजन शव को ले जाने के लिए राजी हुए। इस बारे में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। एनेस्थीसिया की ओवर डोज दिए जाने से महिला की तबीयत बिगडऩे की आशंका जताई गई।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

