Doordrishti News Logo

आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए ऐंठने का आरोपी दस्तयाब

जोधपुर,आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए ऐंठने का आरोपी दस्तयाब। एक महिला को आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में करीब 45 लाख रुपए ऐंठने के फरार आरोपी को प्रताप नगर पुलिस ने अब दस्तयाब कर लिया। मामला करीब दो माह पहले दर्ज हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें – खेत की तारबंदी में प्रवाहित करंट से भैंसे की मौत,मालिक पर केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि देवी रोड चांदना भाखर निवासी नसरीन बानो पत्नी रज्जूद्दीन की तरफ से गत पांच अप्रैल को मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि वह चिकित्सा विभाग हाउसिंग बोर्ड सैटेलाइट अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके पति का इंतकाल वर्ष 2017 में हो गया था। उसके कोई संतान भी नहीं है। उसकी शादी नागौर जिले के रोल थानान्तर्गत रोल नाडी चौडा में हुई थी।

पति के इंतकाल के बाद अपने पिता के घर रहने लगी। रोल गांव का ही रहने वाला और रिश्ते में लगने वाली ननद का लडक़े का उसके ससुराल में पति के पास आना जाना था। वह घर आकर धर्म की बातें करता था। इसलिए वह उसकी बहुत इज्जत करती थी। पति के इंतकाल होने के बाद उसकी पति की जगह नौकरी लग गई थी। इस कारण वह जोधपुर में रहने लगी। इस दौरान उसका फोन भी आता रहता था और उसका हाल-चाल जानता था। फिर वह जोधपुर में खेतानाड़ी क्षेत्र में आकर रहने लगा।

एक दिन उसने फोन पर बताया कि वह बहुत नेक काम करता है और आत्मा (रूह) के जरिये गरीबों की मदद करता है। एक आत्मा है जो उससे फोन पर बात करती है और वह उसे बताती है कि किस जगह पर पैसे खर्च करने है। अगर तुम चाहो तो तुम भी इस नेक काम का हिस्सा बन सकती हो। तुम्हारे पास अल्लाह का दिया बहुत कुछ है। ऐसा काम करोगी तो तुम्हारे पति की रूह (आत्मा) को सवाब (पुण्य) मिलेगा। उस दौरान वह उसकी बातों में आ गई और उसने 21 हजार रुपए दे दिए। यह घटना दिसंबर 2020 की थी।

यह भी पढ़ें – सैनिक के मकान में चोरों ने लगाई सैेंध,छुट्टियों पर घर आया तो लगा पता

किश्तों में दिए रुपए
वह बार-बार रुपए लेने लगा। उसने कहा कि नेक रूह ने तुम्हारे 21 हजार रुपए कबूल कर लिए हैं और अब तुम्हें हर महीने 21 हजार रुपए देने होंगे। कुछ महीनो तक उसने प्रतिमाह यह राशि दी। फिर उसने कहा कि खर्चा बढ़ गया है और मैं तुम्हारी बात रूह (आत्मा) से करवा देता हूं तो उसने अपने फोन से ही रूह से बात करवाई। उसे पता नहीं चला कि सामने फोन पर कौन था। फोन पर बात करने वाली रूह ने उसे कहा कि तेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है,अल्लाह तुझे और खूब देगा। इसलिए जब भी वह कहे उसे पैसे दे देना। आरोपी ने बाद में उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया और लगभग 45 लाख पिछले तीन चार सालों में ऐंठ लिए। पीड़िता ने आरोपी के विदेश भागने की आशंका में पुलिस में केस दर्ज करवाया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अब दस्तयाब किया है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026