सैनिक के मकान में चोरों ने लगाई सैेंध,छुट्टियों पर घर आया तो लगा पता
- 9 तोला सोना और 15 हजार की नगदी चोरी
- भतीजी की शादी के लिए रखे थे जेवर
जोधपुर,सैनिक के मकान में चोरों ने लगाई सैेंध,छुट्टियों पर घर आया तो लगा पता। शहर के माता का थान स्थित ओमनगर में एक सैन्य जवान के मकान में अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से 9 तोला सोना, 5 तोला चांदी के साथ 15 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सैन्य जवान छुट्टियों पर घर आया तो पता लगा। जेवरात उसने अपनी भतीजी की शादी के लिए रखे हुए थे। माता का थान पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – भ्रमित कलाकारों को मार्गदर्शन देने का काम कर रही दिशा कार्यशाला
माता का थान पुलिस ने बताया कि मूलत: पीपाड़शहर के खारिया खंगार हाल ओमनगर माता का थान निवासी हुकमसिंह पुत्र मदन सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। वह छुट्टियों पर अपने घर आया था। तब पता लगा कि घर के ताले टूटे पड़े है, सामान बिखरा होने के साथ वहां रखे 9 तोला सोने एवं 5 तोला चांदी के जेवरात और 15 हजार की नगदी गायब है। चोरों ने सैंध लगाकर वहां से चोरी की है। रिपोर्ट में बताया कि जेवरात उसने अपनी भतीजी की शादी के लिए रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

