रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जोधपुर,रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। शहर के लूणी पुलिस थाना क्षेत्र मेें धुंधाड़ा के पास रेलवे ट्रेक पर पटरियां पार करते युवक ट्रेन की चपेट मेें आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई की तरफ से लूणी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल में 2 सिटीजी मशीन भेंट
पुलिस ने बताया कि धुंधाड़ा निवासी कानाराम पुत्र कालूराम मीणा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 34 वर्षीय रमेश मीणा धुंधाड़ा में ही रेलवे ट्रेक पर पटरियां पार कर रहा था। तब अचानक से आई एक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

