Doordrishti News Logo

नहरी पानी में डूबने से युवक की मौत

जोधपुर,नहरी पानी में डूबने से युवक की मौत। शहर के निकट मथानिया स्थित गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान करने के साथ शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा गया। मृतक के भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। संभवत: वह नहरी पानी मेें गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई होगी।

यह भी पढ़ें – लोकतंत्र सेनानियों के लिये बस पास बनाने को शहर विधायक की उप मुख्यमंत्री से की मांग

मथानिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ओसियां के भीमसागर सामराउ निवासी 30 साल का सोहनलाल पुत्र रामूराम अपने घर से निकल गया था। बाद में उसकी तलाश की गई। इस बीच सूचना मिली कि गंगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में एक युवक का शव पड़ा है। इस पर परिजन वहां पहुंचे और उसकी पहचान की। वह संभवत: पैर फिसलने से नहरी पानी में गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।