Doordrishti News Logo

कमला नेहरू कॉलेज : कक्षा में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास करने वाली छात्रा की अस्पताल में मौत

जोधपुर। शहर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में चार दिन पहले कक्षा में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा की महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के बीच मौत हो गई।उसके पिता ने इस बारे में उदयमंदिर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है। छात्रा ने आत्म हत्या किस कारण की इस बारे में आरंभिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें – डीआरएम ने की डेगाना-रतनगढ़ सेक्शन में संरक्षा मानकों की जांच

पुलिस ने बताया कि मूलत: कुम्हारों का बास रतकुडिय़ा हाल खोखरिया बनाड़ की रहने वाली नीतू पुत्री राम प्रकाश ने चार दिन पहले दिन के समय में कमला नेहरू कॉलेज की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। तब केएन कॉलेज की पुलिस चौकी प्रभारी हैडकांस्टेबल मोहिनी और कांस्टेबल मंजू ने अन्य छात्राओं ने पता लगने पर तत्काल फंदे से नीचे उतार कर एमजीएच भिजवाया था। जहां उसका सीसीयू वार्ड में उपचार चल रहा था।

छात्रा नीतू की उपचार के बीच अब मौत हो गई। उसके आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चला है। वह बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। उसको फंदा लगाते अन्य छात्राओं ने देख लिया था तब केएन कॉलेज चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026