Doordrishti News Logo

राजस्थान से असम तक सीधी रेल कनेक्टिविटी

  • भगत की कोठी से न्यू तिनसुखिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 से
  • यात्री सुविधा के लिए चार ट्रिप चलेगी ट्रेन
  • लोकल टिकट धारकों के लिए होंगे आठ डिब्बे

जोधपुर,राजस्थान से असम तक सीधी रेल कनेक्टिविटी। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन से राजस्थान के यात्रियों को असम तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन भगत की कोठी से शुक्रवार को चलेगी।

यह भी पढ़ें – सावन के प्रथम सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर हुआ में रुद्राभिषेक

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 05920, भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल भगत की कोठी से 26 जुलाई से 16 अगस्त तक (04 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होकर सोमवार को अल सुबह 4 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 05919,न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी वीकली न्यू तिनसुकिया से 29 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर गुरुवार सुबह 7.15 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें – रुद्राभिषेक कर शिव के जयकारों के साथ मनाया सावन का पहला सोमवार 

इतने कोच होंगे और ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन में 2 थर्ड एसी,11 स्लीपर,8 जनरल व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 कोच होंगे। ट्रेन आवागमन में मेड़ता रोड,नागौर,नोखा,बीकानेर,लालगढ़,लूणकरणसर,महाजन,सूरतगढ़,पीलीबंगा,हनुमानगढ़,संगरिया,मंडी डबवाली, बठिंडा, मौड,मनसा,बुढलाढा,बरेटा,जाखल,टोहाना,जींद,रोहतक,बहादुरगढ़,शकूरबस्ती,दिल्ली किशनगंज, दिल्ली, गाजियाबाद,हापुड़,मुरादाबाद,बरेली,शाहजहांपुर,हरदोई,लखनऊ,बाराबंकी,गोंडा,बस्ती,गोरखपुर,देवरिया सदर,सिवान,छपरा,सोनपुर,हाजीपुर,बरौनी,बेगूसराय,खगड़िया,नवगछिया,कटिहार,आजमगढ़ रोड, बारसोई, किशनगंज,आलुआबाड़ी रोड,न्यू जलपाईगुड़ी,न्यू कूचबिहार,न्यू अलीपुरद्वार,फ़क़ीराग्राम,न्यू बोंगाई गांव,बरपेटा रोड,रंगिया, कामाख्या, गुवाहाटी,जगी रोड,चपरमुख,होजाई, लमडिंग,दीफू,दीमापुर,फरकाटिंग,मारियानी जंक्शन और शिमलगुड़ी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026