Doordrishti News Logo

पानी की मोटर चालू करते लगा करंट,महिला की मौत

जोधपुर,पानी की मोटर चालू करते लगा करंट,महिला की मौत। शहर के निकट मथानिया के तिंवरी स्थित पणजी का खेड़ा में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वह पानी की मोटर चालू कर रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बत दिया। इस बारे में उसके पति की तरफ से पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – तेजल ने स्वर्ण पदक सहित 3 पदक पर साधा निशाना

मथानिया पुलिस ने बताया कि पणजी का खेड़ा जोशियों का बास में रहने वाली 39 साल की संगीता पत्नी शांतिलाल देशांतरी अपने घर में पानी की मोटर चालू कर रही थी। तब उसे तार से करंट लगा और वह अचेत हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts: