Doordrishti News Logo

नकली नोट के आरोपियों से अब पुलिस जोड़ रही कड़ी से कड़ी

  • लोहावट के एक आरोपी की तलाश
  • अभियुक्तोंं को लिया चार दिन की रिमाण्ड पर

जोधपुर,नकली नोट के आरोपियों से अब पुलिस जोड़ रही कड़ी से कड़ी। माता का थान थाना पुलिस ने नकली नोट लेकर घूम रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। युवक मौज शौक में नकली नोट उड़ा देते। पुलिस ने पांचों आरोपियों के पास से 500-500 रुपए के 91 नोट बरामद किए थे। यह नोट पंजाब से लेकर आए थे और बेंगलुरु भेजने की फिराक में थे। जिसे पुलिस ने 80 फुट रोड के पास से दबोचा। आरोपियों ने लोहावट के एक युवक से यह नोट लाना बताया था। पुलिस अब नामजद हुए युवक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – 11केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

आरोपियों को सरदारपुरा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। बुधवार को माता का थान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में कुछ लड़के बैठे हैं। जो नकली नोट का आदान-प्रदान कर फर्जी मुद्रा को बाजार में चलाने की कोशिश कर रहे हैं। जो अभी 80 फीट रोड आरटीओ ऑफिस रोड पर खड़े हैं। जिस पर पुलिस की एक टीम गठित की गई।

टीम ने वहां जाकर देखा तो गाड़ी में पांच युवक बैठे थे, जो अचानक पुलिस को देखकर गाड़ी स्टार्ट कर रवाना होने लगे। जिसको रुकवाकर पुलिस ने रवाना होने का कारण पूछा। इस पर पांचों युवक घबरा गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास गाड़ी में रखे बैग में नकली नोट है। इस मामले में पुलिस ने फलोदी के जांबा स्थित मोटाई निवासी श्याम,सूरजा राम,राकेश, फलोदी के भोजासर स्थित भींयासर निवासी सुनिल फलोदी के लोहावट स्थित कुशलावा निवासी अशोक के पास से पुलिस ने 45500 रुपए के नकली नोट बरामद किए। वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया था। आरोपियों ने पूछताछ में यह नकली नोट लोहावट के कुशलावा निवासी मांगीलाल से खरीद कर लाना बताया।

यह भी पढ़ें – तीस साल से फरार पुराना उद़घोषित अपराधी भीलवाड़ा से गिरफ्तार

सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरदारपुरा थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई विश्राम मीणा ने बताया कि आरोपियों को चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इसमें बड़े रैकेट के खुलासे की संभावना है। लोहावट के कुशलावा निवासी मांगीलाल की तलाश की जा रही है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026