Doordrishti News Logo

पाक विस्थापितों को नागरिकता मिलने पर जनप्रतिनिधि ने किया स्वागत

जोधपुर,पाक विस्थापितों को नागरिकता मिलने पर जनप्रतिनिधि ने किया स्वागत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांशी योजना के तहत पाक विस्थापितों को भारत सरकार द्वारा भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र मिलने पर सरदारपुरा स्थित भाजपा कार्यालय कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में खुशी जाहिर करते हुए नागरिकता पाने वालों का स्वागत व अभिनदन किया गया।

यह भी पढ़ें – आठ लोगों को 3.82 लाख रिफंड करवाए

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डा.महेन्द्र कुमावत,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,जिला महामंत्री डा.करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित,संजय चंदीरमानी ने भारतीय नागरिकता पाने वाले नवाबचंद, गुलजार,शकुरराम,पुरनराम, शमीम बाई,कसमबी का माला पहनाकर मुंह मीठा कर स्वागत किया। इस दौरान नागरिकता पाने वाले परिवारों के अन्य सदस्य के साथ सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद पालीवाल भी उपस्थित थे।

Related posts: