Doordrishti News Logo

सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि मनाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ पार्टी में दिए योगदान को किया याद

जोधपुर,सुंदर सिंह भंडारी की पुण्य तिथि मनाई। वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी की पुण्यतिथि शनिवार को सरदारपुरा स्थित प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में पुष्पाजंलि दी गई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा विधायक,जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी,मण्डल,मोर्चा, प्रकोष्ठ,शक्ति केन्द्र संयोजक सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने स्व. भण्डारी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

यह भी पढ़ें – राजीव गांधी लिफ्ट में गिरने से युवक की मौत,पानी पीते पैर फिसला

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डा.महेन्द्र कुमावत,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुन्दर सिंह भण्डारी के जीवन के बारे में बताया। पार्टी को दिये गये उनके योगदान को याद किया गया।

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुन्दर सिंह भंडारी 1946 में आरएसएस के प्रचारक बनने के बाद उन्हें सबसे पहले जोधपुर विभाग का काम दिया गया। फिर 1948 के प्रतिबंध काल के दौरान भूमिगत रहते हुए भंडारी ने जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में सत्याग्रह का संचालन किया।

यह भी पढ़ें – आठ लोगों को 3.82 लाख रिफंड करवाए

वे राजस्थान में जनसंघ के संगठन मन्त्री रहे। उन्ही के प्रयास से 1952 के चुनाव में राजस्थान से जनसंघ के आठ विधायक जीते। साल 1966 से 1972 तक वे राजस्थान से राज्य सभा सदस्य रहे। आपातकाल के विरुद्ध हुए संघर्ष के दौरान उन्हें जेल हुई। जेल से ही वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। दो बार उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजा गया। तीसरी बार उन्होंने यह कहकर मनाकर दिया कि अब किसी अन्य कार्यकर्ता को अवसर मिलना चाहिए।

पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नेताओं ने स्व.सुन्दरसिंह भण्डार के आदर्शो व पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लि या। इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ,उप महापौर किशन लड्डा,कार्यक्रम संयोजक मुकेश लोढा, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया, भंवरलाल दैया,संजय चंदीरमानी, गोविन्द गहलोत,आदित्य गहलोत, महेश व्यास,शशिप्रकाश प्रजापत, इन्द्रा राजपुरोहित,महेन्द्र मेघवाल, सुरेश भाटी,सुनिल भाटी,भवानी प्रताप सिंह शेखावत,महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्र राज सिंघवी, हेमंत जानयानी, अनिल प्रजापत,नरेन्द्र फितानी, अनिल गठ्ठानी,मीनाक्षी कोठारी,डा. रविन्द्र परिहार,घनश्याम भाटी, कमलेश गोयल,गौरव जैन,शुभम जैन,आदित्य शर्मा,अंकित पुरोहित, कन्हैयालाल रांकावत,जयप्रकाश राखेचा,मंजु मेवाडा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026