Doordrishti News Logo

ऊर्जा मंत्री बुधवार को जैसलमेर- जोधपुर के दौरे पर

नागर फतेहगढ़ के अक्षय ऊर्जा संयंत्र एवं भड़ला सोलर पार्क का करेंगे अवलोकन

जोधपुर,ऊर्जा मंत्री बुधवार को जैसलमेर- जोधपुर के दौरे पर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बुधवार को अक्षय ऊर्जा की विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे।

यह भी पढ़ें – सड़क हादसे में घायल काजरी कर्मचारी की मौत

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नागर बुधवार प्रातः 9 बजे फतेहगढ में पवन ऊर्जा संयंत्र का अवलोकन करेगें। इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे जोधपुर के भड़ला स्थित सोलर पार्क का भी अवलोकन करेंगें। नागर बुधवार को बीकानेर प्रस्थान कर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।