आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार। शहर के पाली रोड स्थित आफरी रोड कैंपस के आवासीय क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता 16 सितंबर की सुबह कॉलोनी वासियों के जरिए चला।
आफरी में कार्यरत डीडवाना कुचामन भंडारी निवासी कानसिंह राठौड़ पुत्र मंगल सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे आफरी कैंपस जोधपुर में रहते हैं। वे 9 सितंबर को परिवार सहित गांव गए थे और क्वार्टर पर ताला लगा हुआ था। 16 सितंबर को सूचना मिलने पर लौटकर देखा तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला तथा कमरे में सामान और कपड़े बिखरे हुए थे।
नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप
जांच करने पर बक्से में रखी चांदी की मोटी पायजेब करीब 30 तोला, तीन छोटी पायजेब,आठ चांदी के सिक्के,सोने की नाक की बाली,नोज रिंग, पांच सोने के नाक के कांटे,सात जड़ाव वाले सोने के लूंग,सोने की बालियों की एक जोड़ी, चांदी की तीन बिछिया, सफेद मोती का सोने का लूंग तथा 20 हजार रुपये नकद गायब थे। मामले में जांच एएसआई अरमोष की तरफ से की जा रही है।
