Doordrishti News Logo

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के मल्टीलेवल आईसीयू से एक मरीज लापता हो गया। वह बुधवार की तडक़े बगैर किसी को बताए वहां से निकल गया। उसके लापता होने पर तलाश की गई,मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर उसके भाई की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। फिलहाल मरीज का पता नहीं लगा है।

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

पुलिस ने बताया कि ओसियां के सामराउ भीमसागर का रहने वाला 45 वर्षीय राजूराम विश्रोई को एमडीएम अस्पताल के मल्टीलेवल आईसीयू में उपचार चल रहा था। वह बुधवार की तडक़े पांच बजे वहां से अचानक से निकल गया। स्टाफ को भी इसका पता नहीं लगा। बाद में उसकी तलाश की गई। मगर वह नहीं मिला। अस्पताल से उसके लापता होने की जानकारी पर उसके भाई भगवानराम पुत्र जगमाल राम की तरफ से गुमशुदगी दर्ज कराई गई। फिलहाल उसका पता नहीं लगा है।